
रामेश्वर डूडी ने सोनिया से लगाई गुहार, पायलट और मोदी ने किया समर्थन




खुलासा न्यूज़ बीकानेर। पहले से दो धड़ों में बंटी कांग्रेस अब क्रिकेट में भी दो गुटों में बंट चुकी है। एक धड़े में आरसीए के मौजूदा अध्यक्ष सीपी जोशी और दूसरी धड़े में कांग्रेस के कद्दावर नेता व पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी है। जोशी मुख्यमंत्री के बेटे वैभव को क्रिकेट की राजनीति सौंपने में जुटे हुए है वहीं डूडी को आरसीए सचिव आर.एस.नांदू का समर्थन है। वहीं ललित मोदी गुट डूडी को आरसीए पर काबिज कराने के जुगत लगा रहे है।
इस बीच बड़ी ख़बर सामने आ रही है कि आरसीए चुनाव विवाद अब कांग्रेस आलाकमान के पास पहुंच गया है। कांग्रेस के कद्दावर नेता व पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी ने दिल्ली आलाकमान से हस्तोप करने की गुहार लगाई है। डूडी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने का समय भी मांगा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से बातचीत में डूडी का समर्थन किया है।




