
तूफान से राज्य में 45 मौतें, 17 हजार मकान गिरे; 2 लाख पेड़ और बिजली के सैकड़ों खंभे गिरे







गुजरात से ताऊ-ते तूफान का संकट तो गुजर गया है। लेकिन, इस चक्रवात ने राज्य में काफी तबाही मचाई है। तूफान से 45 लोगों की जान चली गई। वहीं 2 लाख से ज्यादा पेड़ गिर हुए हैं। अभी 112 रास्ते बंद हैं। अभी तक की जानकारी के मुताबिक 20 हजार से ज्यादा कच्चे मकान भी प्रभावित हुए हैं।
मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने बताया कि पूरा प्रशासन पिछले तीन दिनों से तैयारी में व्यस्त था, इस वजह से बड़ी दुर्घटना या जनहानि नहीं हुई। चक्रवात की वजह से 5,958 गांवों में बिजली सप्लाई बाधित हुई थी। इनमें से 2,101 गांवों में सप्लाई फिर शुरू हो गई है। जबकि 3,850 गांवों में काम चल रहा है। तूफान से प्रदेश की 96 तहसीलों में भारी बारिश हुई। उमरगांव में सबसे ज्यादा 14 इंच बारिश हुई है।
मूंगफली समेत अन्य फसलों को 50 से 100% तक नुकसान
सौराष्ट्र में बाजरा, मूंग, मूंगफली, चीकू, पपीता, शरीफा समेत कई फसलों को 50 से 100% तक नुकसान हुआ है।


