[t4b-ticker]

बीकानेर : गंगाशहर पुलिस की कार्यवाही, चार को किया गिरफ्तार

खुलासा न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर पुलिस ने सार्वजनिक जगहों पर जुआ खेल रहे चार जनों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने जुआ राशि भी बरामद की है। थाने से मिली जानकारी के अनुसार सउनि ईश्वरसिंह ने लुहार कॉलोनी में कार्यवाही करते हुए जुआ खेल रहे तोलाराम पुत्र शंकरलाल लुहार उम्र 27 व अर्जुनराम पुत्र सोहनलाल लुहार को गिरफ्तार किया। साथ ही पुलिस ने जुआ राशि 1410 रुपए भी बरामद की। इसके अलावा पुलिस ने दो जनों को और गिरफ्तार किया है।

Join Whatsapp