खुलासा का मतलब खबर का असर : पीबीएम का कार्मिक भुवनेश गिरफ्तार, घर से निकले ऑक्सीजन के 39 सिलेंडर

खुलासा का मतलब खबर का असर : पीबीएम का कार्मिक भुवनेश गिरफ्तार, घर से निकले ऑक्सीजन के 39 सिलेंडर

खुलासा न्यूज, बीकानरेर।  पुलिस उप अधीक्षक धरम पूनिया के नेतृत्व में एक टीम ने नागणेचीजी मंदिर क्षेत्र स्थित एक मकान से 39 सिलेंडर जब्त किए गए हैं।

पूनिया ने बताया कि इस मकान पर पिछले तीन दिन से पुलिस की नजर थी। यहां ऑक्सीजन सिलेंडर आ रहे थे और जा भी रहे थे। ऐसे में यहां से कालाबाजारी होने की आशंका थी। इस बारे में गहन जांच करने के बाद पता चला कि अंदर बड़ी संख्या में ऑक्सीजन सिलेंडर रखे हुए हैं। पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा से निर्देश मिलने के बाद इस घर पर छापा मारा गया है। यहां 39 सिलेंडर मिले हैं, जिसमें बारह भरे हुए हैं, जबकि शेष 25 खाली है।

कोई नहीं रख सकता सिलेंडर

राज्य सरकार के आदेश और महामारी के चलते प्रदेश में प्रशासन के अलावा किसी के पास भी ऑक्सीजन सिलेंडर नहीं रखे जा सकते। भरे हुए बारह सिलेंडर रखना भी अपराध है।  यह सिलेंडर पीबीएम का कार्मिक भुवनेश  के बताए जा रहे हैं। यहां सिलेंडर कैसे आए और क्यों लाए गए, इसकी जांच की जा रही है।​​​​​

ऊंचे दाम में बिक रहे हैं

पिछले लंबे समय से बीकानेर में ऊंचे दामों पर ऑक्सीजन सिलेंडर बिक रहे हैं। जिस सिलेंडर को भरवाने की कीमत पांच सौ रुपए हैं, उसके दो हजार रुपए तक वसूले जा रहे हैं। यह सिलेंडर प्राइवेट हॉस्पिटल के नाम पर भरे जा रहे हैं या फिर घर पर इलाज करवाने वाले रोगियों के नाम पर, इसकी जांच की जा रही है।

खुलासा ने सबसे पहले पीबीएम के कार्मिक का किया था पर्दाफाश

मेहता साहब… बीकानेर में ऑक्सीजन सिलेण्डर की कालाबाजारी! , एक कार्मिक कमीशन में है मास्टरजी व डॉक्टर्स का खास

Join Whatsapp 26