महिला के साथ किया दुष्कर्म व बेटी के साथ छेड़छाड़




बीकानेर। जिले के छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने साथ दुष्कर्म कर जान से मारने व बेटी के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है। इस संबंध में महिला ने सात जनों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। मामले की जांच थानाधिकारी सुरेन्द्र कुमार कर रहे है। महिला ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताय कि वह अपने पति व बेटी के साथ १७ सितंबर अलसुबह ५ बजे खेत जा रही थी। बीच रास्ते में कैला, छत्तरगढ़ निवासी श्रवणनाथ, कैलाशनाथ, केशुनाथ, बनवारी पुत्र केशुनाथ, लीलानाथ पुत्र बनवारी, हड़मान पुत्र श्रवणनाथ मिले। आरोपितों ने महिला के पति के सिर पर लाठी से वार कर घायल कर दिया। उसके बाद आरोपित श्रवणनाथ ने अपने साथियों के सहयोग से महिला के साथ दुष्कर्म किया और मारपीट की। महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपितों ने उसकी बेटी के साथ भी छेड़छाड़, मारपीट व जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर धारा ३५४, ३४१, ३२३, ३०७, ३७६, १२०बी, १४३ के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।




