
‘ठीक है दोस्तों अलविदा, चलते हैं हम’ कहकर युवक ने फांसी लगाई






कोटा। शहर के कुन्हाड़ी थाना इलाके में देर रात एक युवक ने घर में पंखे से लटक कर फांसी लगा ली। फंदे पर झूलने से पहले युवक ने सोशल मीडिया पर लाइव किया। मौत से पहले युवक ने सोशल मीडिया पर कहा ‘ठीक है दोस्तो अलविदा, चलते हैं हम’ ये कहकर फांसी फंदा लगाया और पंखे से लटक गया। सोशल मीडिया पर जिसने भी ये तस्वीर देखी, उसके होश उड़ गए।
कारणों का नहीं हुआ खुलासा
मृतक मनीष (35) तेजाजी मंदिर सकतपुरा इलाके का निवासी था। दो माह पहले वो गुमानपुरा इलाके में हार्डवेयर की दुकान पर काम करता था। फिलहाल वो बेरोजगार था। करीब 3 साल पहले उसकी शादी नया गांव में हुई थी। शादी के एक साल बाद ही पत्नी उसे छोड़कर पीहर चली गई थी। मनीष उसके माता-पिता व छोटे भाई के साथ रहता था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को एमबीएस की मॉर्चरी में रखवाया है। फिलहाल फांसी लगाने के कारण सामने नहीं आया है , कुन्हाड़ी पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
छोटे भाई ने लाइव देखा तो होश उड़े
मृतक के छोटे भाई हर्ष ने बताया कि घटना रात 10 बजे की है। मनीष कमरे में अकेला था। दरवाजा लगा हुआ था। जब उसने फांसी लगाई उस समय वो बाथरूम में था। मोबाइल पर सोशल मीडिया पर देखा तो मनीष फांसी पर लटका हुआ नजर आया। तुरन्त कमरे में पहुंचकर नीचे उतारा और रूक्चस् अस्पताल लाए। ड्यूटी डॉक्टर ने चेक कर मृत घोषित किया।
सब्जी व खाने को लेकर बहसबाजी करता था
हर्ष ने बताया कि मनीष कुछ महीनों से शराब व भांग का सेवन करता था। रोज नशे में घर पर सब्जी व खाने को लेकर बहसबाजी करता था। सोमवार को दिनभर वो घर पर रहा। शाम को 5 बजे घर से बाहर निकला था। वापस लौटा तब नशे में था। सोमवार को उसने घर मे किसी से बहस भी नहीं की, ना ही कोई झगड़ा किया। वो अपने कमरे में चला गया। उसने कमरे की अंदर की कुंडी भी नहीं लगाई। केवल दरवाजा लगा हुआ था। उसने कभी तनाव में होने के बारे में बात नहीं की।


