
लघु नाटिका के माध्यम से हिंदी भाषा का महत्व समझाया






हिंदी से हिंद है – डॉ अर्पिता गुप्ता
बीकानेर | हिंदी दिवस के अवसर पर एम.जी.डी गर्ल्स कॉलेज, घडसीसर मे विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया| बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण, कविता, गायन व लघु नाटिका के माध्यम से हिंदी भाषा का महत्व समझाया|
मुख्य अतिथि डॉ.अर्पिता गुप्ता ने कहा हिंदी देश को जोड़ने वाली भाषा है, हिंदी से हिंद है इसीलिए केवल हिंदी दिवस पर ही नहीं हर दिन हमें उत्साह से हिंदी बोलनी चाहिए|
कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. भारती तलदार ने किया|उपस्थित सभी अतिथियों मोनिका शर्मा, पूनम थिरानी,ऋतु गोम्बर, सीमा खतूरिया, बेला जैन, सिद्धेश्वरी , वीरेंद्र राजगुरु, रोहितभारती गोस्वामी इत्यादि ने भी बच्चों को हिंदी की विशेषताएं के साथ बताया की देश की स्वतंत्रता और विकास में हिंदी भाषा का अहम योगदान है|
एम. जी. डी. कॉलेज की निर्देशिका संतोष चौधरी ने सभी अतिथियों को धन्यवाद दिया व कहा की हिंदी का सम्मान देश का सम्मान है|
आयशा, निरमा, सुखविंदर, सुमन, चंचल, दिव्या इत्यादि छात्राओं को पुरस्कृत किया गया |
कार्यक्रम के सफल आयोजन में वत्सला गुप्ता व वर्षा खत्री की भी अहम भूमिका रही|


