
देशनोक करणी माता मंदिर में अंदर से दर्शन बंद, बाहर लगाया जाएगा LED स्क्रीन






चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर मंगलवार को प्रदेशभर के माता के मंदिरों और घर-घर में घट स्थापना होगी। राजधानी के शिला माता मंदिर समेत प्रदेश के तमाम प्रमुख माता के मंदिरों में पूर्ण धार्मिक अनुष्ठान्नों के साथ शुभ मुहूर्त में पूजा-अर्चना होगी। इस बार इन अनुष्ठानों का स्वरूप अलग होगा। कोरोना की बंदिशों का प्रभाव सभी छोटे-बड़े और प्रमुख मंदिरों में देखने को मिलेगा। इसके बदले अब कई प्रमुख मंदिरों में भक्त दर्शन को नहीं जा सकेंगे, लेकिन वे ऑनलाइन दर्शन अवश्यक कर सकेंगे।
राजधानी के सबसे प्रमुख आमेर स्थित शिलामाता मंदिर में सुबह घट स्थापना के साथ नवरात्र पूजन होगा। प्रतिदिन विशेष अनुष्ठान्न होंगे, लेकिन श्रद्धालुओं का प्रवेश निषेध रहेगा। मंदिर की ओर से ऑनलाइन दर्शन का प्रबंधन की ओर से कोई विकल्प भी नहीं दिया गया है।
देशनोक करणी माता मंदिर में अंदर से दर्शन बंद, बाहर लगाया जाएगा LED स्क्रीन
बीकानेर में देशनोक करणी माता मंदिर में नवरात्र पर दर्शन बंद रहेंगे। मंदिर से ऑनलाइन दर्शन होंगे। मंदिर के बाहर LED स्क्रीन लगाई जाएगी। अन्य मंदिर भी प्रबंधन समितियों की ओर से बंद रखे जाएंगे। उधर, रमजान के मौके पर मस्जिद में नमाज अदा नहीं करने के लिए मुस्लिम संगठनों से आग्रह किया है। मस्जिद प्रतिनिधियों ने सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया है।


