गौरक्षा वाली पार्टी के बोर्ड में गौवंश खतरें में,देखे विडियो

गौरक्षा वाली पार्टी के बोर्ड में गौवंश खतरें में,देखे विडियो

खुलासा न्यूज,बीकानेर। शहर को आवारा गोवंश से मुक्त कराने में नगर निगम एवं जिला प्रशासन नाकामयाब सिद्ध हो रहे है। नगर निगम की ओर से शहर को सुधारने और गौवंश की रक्षा के दावों अब कितने सार्थक है। इसका जीता जागता उदाहरण जोड़बीड़ में बना बिना अनुमति का डम्पिंग यार्ड। जहां निगम की ओर से शहर भर से एकत्रित कचरे को फैंका जा रहा है। इस कचरे में रोजाना आवारा गौवंश मुंह मारता है और यहां पड़ी गंदगी तथा पॉलिथिन के सेवन से अकाल गौवंश मौत का शिकार हो रही है। सवाल यह उठता है कि आखिर यहां निगम की ओर से कचरा क्यों फैंका जा रहा है। अगर फैंका भी जा रहा है तो इस गौवंश को रोकने के लिये निगम की ओर से माकूल व्यवस्था क्यों नहीं की जा रही है। बताया जा रहा है कि चार दीवारी के अभाव में यहां प्रतिदिन गौवंशों का जमावड़ा रहता है। यह भी जानकारी मिली है कि नगर निगम का यह घोषित डम्पिंग यार्ड नहीं होने के बाद भी नियमिति रूप से कचरा फैंका जा रहा है।
गौवंश का नारा बेमानी
गौमाता की रक्षा का नारा देने वाली पार्टी के नगर निगम बोर्ड में गौवंश की रक्षा का नारा बेमानी लग रहा है। जहां शहर के जगह जगह कचरों के ढेर में गौवंश में बेरोकटोक मुंह मारते नजर आते है। जिसकी वजह से आएं दिन गौवंश मर रहा है। वैसे तो भाजपा गौवंश का नारा देकर वोटों की राजनीति करती आई है। अब जब भाजपा का बोर्ड नगर निगम में बना हुआ है। किन्तु भाजपा गौवंश की सुध तक नहीं ले रही है। न तो शहर में पकड़े जाने वाले आवारा पशुओं की सार संभाल की जा रही है और न ही ऐसे अवैध रूप से विकसित कचरा संकलन डम्पिंग यार्ड पर मुंह मारने वाले गौवंशों को आने से रोकने के लिये स्थाई समाधान किया जा रहा है।

https://youtu.be/lNKGLZIMhZ4

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |