फिर से पांव पसारने लगा है कोरोना,आएं इतने पॉजिटिव

फिर से पांव पसारने लगा है कोरोना,आएं इतने पॉजिटिव

खुलासा न्यूज,बीकानेर। जिले में फिर कोरोना अपना पांव पसारने लगा है। यहां 24 घंटे में 6 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। हालांकि, इसमें दो अन्य जिलों से हैं। बीकानेर में मार्च में अब तक 41 पॉजिटिव आ चुके हैं।शनिवार शाम को आए पॉजीटिव में एक झुंझुनूं और एक हनुमानगढ़ के अलावा चार बीकानेर शहर से थे। इसमें नोखा रोड़, खतुरिया कॉलोनी, आर्मी केंट सहित बीकानेर में चार पॉजीटिव आये हैं। इन सभी को आइसोलेट रहने के निर्देश दिए गए हैं।कोरोना ने कम बेक करते हुए जिस क्षेत्र को अपनी जद में लिया है, उसमें गंगाशहर सबसे आगे हैं। आज के पूल में भी गंगाशहर के सैंपल शामिल थे। इनके पॉजिटिव आने की आशंका बनी हुई थी। इसके अलावा बीकानेर रेलवे स्टेशन पर की गई जांच में भी नौ सैंपल की जांच फिर से हो रही है। यहां शुक्रवार को 57 सैंपल लिए गए थे।
पंजाब की तरफ से आने वाली रेलों के यात्रियों के सैंपल लालगढ़ रेलवे स्टेशन पर लिए गए थे। इनमें कोई भी पॉजिटिव नहीं है और किसी के सैंपल की फिर से जांच भी नहीं हो रही है। पूल में बीकानेर आर्मी कैंट के तीन जवानों के सैंपल भी शामिल है। वहीं बीकानेर से बाहर के कुछ सैंपल भी है। जिसमें एक झुंझुनूं का है।फिलहाल 32 केस एक्टिव है,वे सभी होम आइसोलेट है।

Join Whatsapp 26