अस्पताल से कैदी फरार:इलाज करवाने श्रीगंगानगर से बीकानेर के PBM अस्पताल लाया था बंदी, सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर भागा

अस्पताल से कैदी फरार:इलाज करवाने श्रीगंगानगर से बीकानेर के PBM अस्पताल लाया था बंदी, सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर भागा

खुलासा न्यूज, बीकानेर।  श्रीगंगानगर की जेल में बंद एक कैदी को पिछले दिनों PBM अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। यहां श्रीगंगानगर पुलिस के जवान उसकी निगरानी के लिए तैनात थे लेकिन रविवार दोपहर वो इन्हें चकमा देकर फरार हो गया। अब बीकानेर पुलिस शहर से गुजरने वाले हर नाका पर उसकी खोज कर रही है।

दरअसल, तीन दिन पहले 40 साल के गुरजिंदर सिंह को श्रीगंगानगर जेल से बीकानेर के PBM अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तबीयत ज्यादा खराब होने पर उसे मेडिकल ICU में भर्ती कराया गया था। उसकी सुरक्षा में गार्ड भी तैनात थे। रविवार दोपहर वो गार्ड को शौच के लिए जाने के लिए बोला। गार्ड ने इसे बहुत सहजता से लिया और जाने दिया। वो शौच के लिए जाने के काफी देर बाद भी नहीं आया।

एक गार्ड ने शौचालय में जाकर देखा तो वो गायब था। इस पर उसने आसपास कैदी को खोजा लेकिन वो नहीं मिला। तुरंत PBM अस्पताल चौकी को सूचना दी गई, जहां से कंट्रोल रूम तक सूचना गई। यहां से पुलिस ने शहर के सभी प्रमुख मार्गों पर छानबीन शुरू कर दी लेकिन वो कहीं नहीं मिला।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |