
बाइक से गिरी महिला की मौत






खुलासा न्यूज बीकानेर। शहर गंगाशहर थाना क्षेत्र में आज सुबह एक महिला बाइक से गिर गई गिरने से महिला बुरी तरह से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार गंगाशहर के खेतेश्वर बस्तती रहने वाली भंवरी देवी नामक महिला बाइक से अचानक गिर गई जिससे उसके सिर व अन्य जगहों पर गंभीर चोटे आई। गिरने से महिला घायल व बेहोश हो गई परिजन तुरंत उसे पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर लेकर गए जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला के शव को पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया गया है।


