फिर धरती धूजी, लोगों घरों से निकले बाहर,भूकंप की तीव्रता 5.2 मापी गई

फिर धरती धूजी, लोगों घरों से निकले बाहर,भूकंप की तीव्रता 5.2 मापी गई

फुकुशिमा। जापान के फुकुशिमा प्रांत में रविवार को लगातार दूसरे दिन भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। मीटियरोलॉजिकल एजेंसी के मुताबिक, इसकी तीव्रता 5.2 रही। एजेंसी ने बताया कि शाम करीब सवा 4 बजे भूकंप आया। इसका केंद्र जमीन से 50 किलोमीटर गहराई में था। भूकंप के बाद सूनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई है।
फुकुशिमा में शनिवार रात भी 7.3 तीव्रता का भूकंप आया था। इसमें 140 लोग घायल हुए थे। इसके झटके टोक्यो तक महसूस किए गए थे। चीफ कैबिनेट सेक्रेटरी कात्सुनोबु कातो ने बताया कि शक्तिशाली भूकंप के कारण देश के 9.50 लाख घरों की बिजली सप्लाई बंद हो गई। भूकंप के बाद, जापानी सरकार ने प्रधानमंत्री कार्यालय में एक टास्क फोर्स बनाई है। प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने अफसरों से कहा है कि वे नुकसान का जल्द सर्वे करें।
2011 में भूकंप के बाद सूनामी से हुई थीं 16 हजार मौतें
जापान में इसी जगह 10 साल पहले मार्च 2011 में 9 तीव्रता वाले विनाशकारी भूकंप के कारण जबर्दस्त सूनामी आई थी। तब उठी सूनामी की लहरों ने फुकुशिमा न्यूक्लियर प्लांट को तबाह कर दिया था। इसे पर्यावरण को नुकसान के लिहाज से बड़ी घटना माना गया था। तब समुद्र में उठी 10 मीटर ऊंची लहरों ने कई शहरों में तबाही मचाई थी। इसमें करीब 16 हजार लोगों की मौत हुई थी।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |