चोर ने बंद घर के ताले तोड़कर सोने-चांदी का सामान पर किया हाथ साफ

चोर ने बंद घर के ताले तोड़कर सोने-चांदी का सामान पर किया हाथ साफ

खुलासा न्यूज बीकानेर। शहर में चोरी की वारदात रुकने का नाम ही नही ले रही है आये दिन चोर अलग अलग जगहों पर हाथ साफ कर रहे है। ऐसी ही घटना गंगाशहर से सामने आई है। घटना पुरानी लाइन पिंचा गली स्थित मनोज दफ्तरी पुत्र माणक चंद के यहां हुई है। गंगाशहर थानाधिकारी राणीदान चारण के अनुसार मकान मालिक मुंबई रहते हैं। हाल ही में जब वे मुंबई से लौटे तो घर के अंदर के ताले टूटे मिले। चांदी की पायलें, चेन व कुछ नकदी रूपए गायब थे। अनुमान है कि चोरी कम से कम पंद्रह-बीस दिन पहले हुई है। चोरों ने बाहर के ताले नहीं तोड़े, दीवार फांदकर अंदर घुसे होंगे। घटना पुरानी होने की वजह से पैरों व हाथों के निशान भी कहीं मिट्टी में दब गए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 380 व 457 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। मामले की जांच एएसआई गोवर्धन राम को दी गई है। उल्लेखनीय है कि इस गली में पूर्व में भी दो-तीन घरों में चोरी की वारदात हुई थी। वे सभी मकान भी बंद थे। वहीं रिकॉर्ड देखा जाए तो अधिकांश चोरियां बंद मकानों में ही होती है।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |