Gold Silver

ये बने पालिकाओं के उपाध्यक्ष

खुलासा न्यूज,बीकानेर। जिले की तीन नगरपालिकाओं के उपाध्यक्षों के चुनाव सम्पन्न होने के साथ ही पंचायत चुनावों की प्रक्रिया भी पूरी हो गई। तीनों पालिकाओं के घोषित परिणामों में श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका में बंशीधर सुथार उपाध्यक्ष चुने गये है। उन्होनें कांग्रेस के सलीम बहेलिया को हराया। सुथार को 24 व सलीम को 16 वोट मिले। नोखा में विकास मंच के निर्मल भूरा लगातार दूसरी बार उपाध्यक्ष चुने गये। उन्होंने भाजपा के बजरंग सुथार को 15 मतों से शिकस्त दी। भूरा को 30 तथा सुथार को 15 वोट मिले।वहीं देशनोक में निर्दलीय जीतकर रविवार को ही कांग्रेस का दामन थामने वाली तनूजा कंवर 14 व भाजपा के आवड़दान को 8 वोट मिले। तीन मत खारीज हो गये।

Join Whatsapp 26