
संपत्त नेहरा की गैंग ने धमकी दी उसे ढेर किया, मौके के लिए बीकानेर आईजी हुए रवाना, देखें घटनाक्रम की तस्वीरें






बीकानेर। राजगढ़ में हुई गैंगवार में चार लोगों की मौत के बाद तनाव का माहौल बना हुआ है। ग्र्रामीण शवों को नहीं उठाने दे रहे है। फिलहाल बीकानेर आईजी प्रफुल्ल कुमार घटनास्थल के रवाना हो गए है। घटनास्थल पर एसपी नारायण ग्रामीणों से समझाईश कर रहे है।
मृतकों के नाम प्रदीप जैतपुरा, शेरा पानीपत, निहाल व ईश्वर बताए जा रहे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार संपत्त नेहरा ग्रुप द्वारा फायरिंग की है। बताया जा रहा कि पूर्व में कोर्ट में हुए हत्याकांड में प्रदीप का साथी अजय जैतपुरा मारा गया था। उक्त मामले में प्रदीप जैतपुरा ने संपत्त नेहरा के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करवाई थी। आज हुए गैंग वार में मरे शेरा पानीपत को लॉरेंस ग्रुप का गुर्गा बताया जा रहा है। वहीं अन्य दो मृतकों में एक आम नागरिक शामिल हो सकता है। सूचना है कि ग्रामीणों ने एक बदमाश को घेर भी रखा था, बाद में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।


