
ये है पालिकाध्यक्षों के दावेदार,जाने आप भी नाम





खुलासा न्यूज,बीकानेर। जिले की तीनों नगरपालिकों के परिणाम आ चुके है। इसमें जहां नोखा में विकास मंच ने चौथी बार पालिका में अपना परचम फहराया है। वहीं श्रीडूंगरगढ़ में भी भाजपा फिर से बोर्ड बनाने में कामयाब हो गई है। लेकिन देशनोक में दोनों ही दलों को बोर्ड बनाने के लिये निर्दलीयों का सहारा लेना पड़ेगा। परिणाम आने के साथ ही जहां पालिकाध्यक्ष बनाने के लिये जोड़तोड़ शुरू हो गई है। जहां नोखा में नारायण झंवर का पालिकाध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है। वहीं श्रीडूंगरगढ़ में प्रीति शर्मा,अरूण पारीक,मानमल शर्मा व विनोद गिरी के बीच कसमकश रख सकती है। तो देशनोक में अध्यक्ष को लेकर रोमाचक हालात है। हालांकि यहां किसी पार्टी को कोई बहुमत नहीं मिला है। लेकिन कांग्रेस यहां जोड़तोड़ करके अपना अध्यक्ष बना सकती है। यहां कांग्रेस की ओर से प्रमुख रूप से चार दावेदार सामने आ रहे है। जिसमें ओमप्रकाश मून्दड़ा,सीतादान चारण प्रमुख दावेदारों में गिने जा रहे है। लेकिन कांग्रेस को यहां एक पार्षद की जरूरत है। यहां
कांग्रेस के 11 पार्षदों के अलावा एक समर्थित पार्षद जीतकर आया है।
ये जीते सबसे ज्याद और सबसे कम मतों से
तीनों पालिकाओं में ऐसे कई वार्ड है। जहां जीत हार का अंतर बहुत ही कम रहा है। बात करें देशनोक की तो वार्ड पांच से कांग्रेस के सीतादान सर्वोधिक मतों से विजयी हुए। वे 260 मतों से चुनाव जीते। तो यहां वार्ड नं तीन की भाजपा पार्षद बनी प्रियंका महज 13 मतों से ही जीत पाई। तो श्रीडूंगरगढ़ में वार्ड 40 से लक्ष्मीदेवी ने सर्वोधिक 867 से जीत दर्ज की है। उधर वार्ड 33 से भाजपा के भरत महज 2 वोट ही जीत दर्ज कर पाएं। नोखा में निर्वतमान उपाध्यक्ष निर्मल भूरा के नाम सबसे बड़ी जीत दर्ज हुई है। वे 371 वोटों से जीतकर लगातार दूसरी बार पार्षद बने है। वहीं तो पार्षद ऐसे भी है जो तीन तीन वोट से जीत कर सदन में पहुंचे है। यहां एनसीपी के वार्ड 4 से अनिता व वार्ड 6 से प्रताप 3-3 वोट से जीतकर पालिका पहुंचे है।


