पारंपरिक गीतों की सुर लहरियों के बीच 25 जोड़े बने हमसफर

पारंपरिक गीतों की सुर लहरियों के बीच 25 जोड़े बने हमसफर

खुलासा न्यूज,बीकानेर। हर ओर प्रसन्नता का माहौल। पारंपरिक गीतों की सुरलहरियां। मेंहदी लगाए सुहाग जोड़े में सजी दुल्हनें। साफा बांधे घोड़ी पर सवार दूल्हे। नाचते-गाते बाराती। बेटी को विदा करने के लिए मौजूद सजल आंखों को बार-बार पोंछते दुल्हनों के माता-पिता और परिजन। एक ही मंडप में परिणय सूत्र में बंधते 25 जोड़े। समाज की होनहार बेटियों और बहुओं का सम्मान। घूंघट की प्रथा से नाता तोडऩे की अपील। अपील का समर्थन करती महिलाएं और पुरुष। सामाजिक सरोकारों से जुड़ा ये नजारा गुरूवार को किसमीदेसर स्थित माणक गेस्ट हाउस में नजर आया। मौका था भावना मेघवाल मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से आयोजित मेघवाल समाज के 15 वें सामूहिक विवाह समारोह का। इस मौके पर समाज की प्रतिभावान बेटियों और बहुओं को सम्मानित किया गया। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और अर्जुनराम मेघवाल की मौजूदगी में वर्जुअल घूंघट प्रथा हटाओ संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया।समारोह में रामेश्वरानंद महाराज ने भी सामाजिक कुरीतियों पर अंकुश लगाने की बात कही। समारोह के प्रारंभ में ट्रस्ट अध्यक्ष पाना देवी मेघवाल ने स्वागत किया। समारोह में बीकानेर सहित प्रदेश भर से आए समाज के गणमान्यजन मौजूद थे।
पीठ थपथपा किया बेटियों और बहुओं का सम्मान
प्रतिभा सम्मान समारोह के दौरान भावना मेघवाल मेमोरियल ट्रस्ट की और से जहां समाज की 200 से अधिक बेटियों को शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय अंक हासिल करने पर सम्मानित किया गया इस मौके ट्रस्ट क ी ओर से प्रथम बार उन महिलाओं का सम्मान सावित्री बाई फूले अवार्ड से किया गया जिन्होंने विवाह के बाद भी शिक्षा जारी रखी और मुकाम स्थापित किया।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |