बजट तैयारियों में जुटा निगम,राजस्व बढ़ोतरी और पब्लिक सर्विस पर रह सकता है जोर

बजट तैयारियों में जुटा निगम,राजस्व बढ़ोतरी और पब्लिक सर्विस पर रह सकता है जोर

खुलासा न्यूज,बीकानेर। नगर निगम वित्तीय वर्ष 2021-22 के प्रस्तावित बजट की तैयारियों में जुट गया है। निगम की लेखा शाखा के अधिकारियों व कर्मचारियों ने प्रारम्भिक रूप से बजट तैयारी करने और निर्धारित मद अनुसार राशि के प्रावधान की तैयारियां शुरू कर दी है। निगम की ओर से वित्तीय वर्ष 2022-22 का प्रस्तावित बजट करीब 313 करोड़ का रहा था, इसमें करीब दस फीसदी की बढ़ोतरी इस बार हो सकती है। वहीं बजट में निगम की आय बढ़ाने और पब्लिक सर्विस पर जोर रहने की संभावना है। निगम बकाया राशि की प्राप्ति पर भी अधिक ध्यान दे सकता है। नगर निगम की प्रस्तावित बजट की बैठक 15 फरवरी से पहले आहूत होनी है। महापौर सुशीला कंवर के अनुसार निगम की आय में बढ़ोतरी, मूलभूत सुविधाओं में बढ़ोतरी करना और शहर का सौन्दर्यीकरण उनकी प्राथमिकता में है।
राजस्व बढ़ोतरी पर अधिक फोकस
नगर निगम का प्रस्तावित बजट राजस्व बढ़ाने पर अधिक केन्द्रित हो सकता है। इसमें निगम अपनी जमीने बेचने के साथ-साथ बकाया नगरीय विकास कर की प्राप्ति, मोबाइल टावर, विवाह स्थल, होटल व्यवसाय सहित अन्य राजस्व में बढ़ोतरी के लिए अधिक प्रयास कर सकता है।
सौन्दर्यीकरण व नए प्रोजेक्ट पर काम
प्रस्तावित बजट में निगम शहर के स्वरूप में बदलाव, पार्को का सौन्दर्यीकरण, यूरिनल्स निर्माण, मूलभूत सुविधाओं में बढ़ोतरी सहित आमजन सुविधाओं पर अधिक ध्यान केन्द्रित कर सकता है। साथ ही नए प्रोजेक्ट हाथ में लेकर आमजन को राहत दिलवाने के साथ राजस्व प्राप्ति के प्रयास भी बजट में शामिल हो सकते है। नए उपकरणों और मशीन, वाहन की खरीद भी बजट में प्रस्तावित हो सकते है।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |