शीतल हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन,पारा गिरा

शीतल हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन,पारा गिरा

खुलासा न्यूज,बीकानेर। अंचल में लगातार मौसम का उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इसमें अधिकांश रूप से अधिकतम तापमान में फर्क नजर आ रहा है। शनिवार को भी यही स्थिति रही जब छह डिग्री तक नीचे आ गया। पिछले कई दिनों से कभी कोहरा तो कभी बादलवाही का वातावरण बन रहा है।शनिवार सुबह से ही मौसम सर्द रहा। कोहरे का असर रहने से धूप मंदी रही। ठंडी हवा भी चलती रही। इससे ठिठुरन सी बनी रही। दिन भर ऐसा ही मौसम चलता रहा। दोपहर को भी कोई राहत नहीं मिली। सूरज देवता भी कुछ सिकुड़े से रहे। लोग धूप में तो खड़े होकर गर्म होने की कोशिश करते रहे लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। धूप का अहसास भर रहा। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया जो शुक्रवार के मुकाबले छह डिग्री कम था। वहीं न्यनूतम 12.7 रहा जो लगभग स्थिर था। हालांकि सात दिनों की तुलना करें तो पिछले दो दिनों में न्यूनतम तापमान भी लगभग पांच डिग्री बढ़ गया है। यह उतार चढ़ाव हर दूसरे दिन दिख रहा है। उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी का असर यहां तक होता है।

पिछले सात दिनों का उतार चढ़ाव
तिथि अधिकतम न्यूनतम
17जनवरी 25.4 6.3
18जनवरी 18.6 8.5
19जनवरी 19.8 8.5
20जनवरी 24.6 6.4
21जनवरी 28.3 7.8
22जनवरी 29.4 12.2
23जनवरी 22.0 12.7

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |