
तापमान तो बढ़ा लेकिन कोहरे ने पूरे शहर को अपनी आगोश में लिया, न्यूनतम पारा पहुंचा इतने डिग्री तक





बीकानेर। बीकानेर में न्यूनतम तापमान तो 8.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है लेकिन इसके बाद भी सर्दी का असर कम नहीं हो रहा है। दरअसल, मंगलवार सुबह पूरा शहर कोहरे में लिपटा हुआ रहा। राष्ट्रीय राजमार्ग भी कोहरे की चपेट में रहने से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित रही। मौसम विभाग ने पहले ही कोहरे की आशंका जताते हुए भविष्यवाणी की थी। मंगलवार सुबह अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं संभाग के चूरू में अधिकतम 21.2 और न्यूनतम 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा। श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान कम रहा। यहां 12.6 अधिकतम और 7.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।
स्कूल और सर्दी साथ साथ
आमतौर पर यह संयोग बनता ही है कि स्कूल शुरू होने के साथ ही कोहरा चढ़ जाता है। इस बार भी सोमवार से स्कूल शुरू हुए हैं और मंगलवार को बीकानेर में घना कोहरा है। हालांकि इसके बाद भी स्कूल जाने वाले बच्चों के जोश में कोई कमी नहीं आई है। यहां तक कि कई कोचिंग संस्थानों भी दूसरे दिन भी भीड़ देखने को मिली।


