बीकानेर में दहाई तक पहुंचा न्यूनतम पारा, सर्दी ने पकड़ा जोर

बीकानेर में दहाई तक पहुंचा न्यूनतम पारा, सर्दी ने पकड़ा जोर

बीकानेर। मरुशहर में सर्दी इस बार अठखेलियां कर रही है। तापमापी में पारा भी जैसे फुटबॉल खेल रहा है। कभी इस पार तो कभी उस पार। दो दिन पहले शुक्रवार को बीकानेर में न्यूनतम पारा 11.1 डिग्री सेल्सियस था जो शनिवार और रविवार को घटता ही चला गया। रविवार सुबह 6.3 डिग्री सेल्सियस हाे गया, जो शनिवार को 5.6 डिग्री सेल्सियस था। कभी शीतलहर शुरू हो जाती है और कभी दोपहर में गर्मी का अहसास होने लगता है। अधिकतम तापमान शनिवार व रविवार दोनों ही दिन सुबह 8 बजे भी 22 डिग्री सेल्सियस तक रहा। दोपहर में यह बढ़कर 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

संभाग सर्दी की चपेट में

न सिर्फ बीकानेर बल्कि चूरू व श्रीगंगानगर में भी तापमान ऊपर नीचे हो रहा है। चूरू में रविवार को न्यूनतम तापमान 1.9 और अधिकतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस रहा। श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 2.5 डिग्री सेल्सियस रहा। हनुमानगढ़ का तापमान भी कमोबेश श्रीगंगानगर जैसा ही रहा। मौसम विभाग की मानें तो 17 से 19 जनवरी तक संभाग में बीकानेर को छोड़ शेष तीनों जिलों में घना कोहरा हो सकता है। बीकानेर जिले को लेकर मौसम विभाग ने कोई चेतावनी नहीं दी है। ऐसे में तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होने व मौसम साफ रहने की उम्मीद की जा सकती है।

फसल पर असर

मौसम विभाग ने जनवरी की शुरूआत में पाला पड़ने की आशंका जताई थी लेकिन फिलहाल ऐसा कुछ नहीं है। पाला पड़ने की स्थिति में किसानों को नुकसान हो सकता है। श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ व चूरू में कम हो रहे तापमान व कोहरे के बीच पाला पड़ने का खतरा बरकरार है। किसान सुविधा की दृष्टि से इंतजाम भी कर रहे हैं। मौसम विभाग ने भी कहा है कि सर्द हवाएं ठंड बढ़ा सकती है। शीत दिन की परिस्थिति में रात के साथ दिन में भी सर्दी का अहसास ज्यादा रहेगा। सर्दी ज्यादा समय तक रहने से शीत दंश के हालात बन सकते हैं।ऐसे में पाला और शीत लहर दलहनी फसलों और पशुओं को नुकसान पहुंचा सकती है।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 88300 रेट , 22 कैरट 93900 चांदी 113000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 88300 रेट , 22 कैरट 93900 चांदी 113000 |