यूडी टैक्स बकाया करदाताओं की सम्पतियां होंगी सीज

यूडी टैक्स बकाया करदाताओं की सम्पतियां होंगी सीज

खुलासा न्यूज,बीकानेर। नगर निगम नगरीय विकास कर के बकाया करदाताओं की सम्पतियों को सीज करेगा। 21 जनवरी से नियमानुसार बकाया करदाताओं की सम्पतियों को सीज करने का निर्देश दिया गया है। शुक्रवार को महापौर सुशीला कंवर की अध्यक्ष में नगरीय विकास कर एवं निर्माण शाखा की बैठक हुई। बैठक में महापौर ने निगम अधिकारियों को यूडी टैक्स बकायादारों की 21 जनवरी से नियमानुसार सम्पतियां सीज करने के निर्देश दिए।उन्होंने यूडी टैक्स वसूली के लिए चार साल पहले सीज किए गए प्रकाश चित्र पर आयुक्त एवं संबंधित अधिकारियों को नगर पालिका अधिनियम के तहत आवश्यक कार्यवाही करते हुए इसे नीलाम कर बकाया वसूली पर चर्चा की गई। इस संबंध में निगम आम सूचना जारी कर चुका है। बैठक में अनाज मंडी, ऊन मंडी, फल एवं सब्जी मंडी, बीकेईएसएल, आरवीवीएनएल, जेडीवीएनएल की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में यूडी टैक्स के संदर्भ में तीनो संस्थाओं के खाते में आ रही समस्याओं और शंकाओं को दूर कर अंतिम राशि तय की गई। तय राशि को जमा करवाने के लिए सभी अद्र्ध सरकारी संस्थाओं को 15 मार्च तक का समय दिया गया है।
बैठक में निगम आयुक्त पंकज शर्मा, उपायुक्त अलका बुरडक, आरआई संजय व्यास, एआरआई अर्चना भादू, राजस्व अधिकारी जगमोहन हर्ष, निर्माण शाखा से एक्सईएन पवन बंसल, संजय ठोलिया, एईएन नजीर गौरी, संजीव दुबे, ओम चौधरी, श्याम सुन्दर शामिल रहे। निर्माण शाखा अधिकारियों की बैठक में महापौर ने कहा कि निगम प्रत्येक वार्ड में 20-20 लाख रुपए के नए विकास कार्य करवाएगा। इसके लिए जल्द रूपरेखा तैयार की जाएगी। इस संबंध में महापौर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। निगम के नए भवन पर भी चर्चा की गई।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट90100 रेट , 22 कैरट 95100 चांदी 117500 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट90100 रेट , 22 कैरट 95100 चांदी 117500 |