
सलाखों के पीछे पहुंचा दुष्कर्मी,बच्ची की हालत ठीक







खुलासा न्यूज, बीकानेर। नयाशहर थानान्तर्गत छह साल की मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाला दंरिदा जेल की सलाखों की पीछे पहुंच गया है। नयाशहर थानाधिकारी गोविन्द सिंह के अनुसार भीमनगर निवासी प्रेम कुमार मेघवाल को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया फिलहाल बच्ची की हालात पहले से ठीक है। गौरतलब रहे कि बुधवार रात टॉफी का लालच देकर प्रेमकुमार ने छह साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म किया था। जिसके बाद लोगों में फैले आक्रोश के चलते 24घंटे में दुष्कर्मी को पुलिस ने दबोच लिया।


