[t4b-ticker]

महापौर ने किया नगर निगम के विभागों का औचक निरीक्षण, देखें वीडियो

बीकानेर। महापौर सुशीला कंवर बुधवार सुबह अपने कार्यालय नगर निगम पहुंची और निरीक्षण किया। महापौर ने इस दौरान कई विभागों के कार्यालयों का निरीक्षण किया। महापौर के अचानक निरीक्षण से एकबारगी तो कर्मचारियों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान महापौर ने विभिन्न विभागों में उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन किया और लगायी गयी हाजरी के कर्मचारियों और अधिकारियों के सम्बंध में पूछताछ की। जिसके बाद महापौर सुशील कंवर ने समय पर उपस्थिति नही होने वाले अधिकािरयेां की अपसेंट लगा दी। इस दौरान महापौर सुशीला कंवर ने कहा कि अब वो कभी भी आकर निरीक्षण कर सकती हैं। इसके लिए कर्मचारियों और अधिकारियों को समय पर आने की आदत डाल लेनी चाहिए। महापौर ने बताया कि पिछले काफी समय से ऐसी शिकायते मिल रही थी कि नगर निगम में कार्यरत स्टॉफ समय पर नही आता हैं। इसी के चलते आज यह निरीक्षण किया गया हैं।
-video

Join Whatsapp