नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान:12 किलो डोडा पोस्त और 240 ग्राम अफीम के साथ 3 गिरफ्तार

नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान:12 किलो डोडा पोस्त और 240 ग्राम अफीम के साथ 3 गिरफ्तार

हनुमानगढ़। जिले में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान प्रहार लगातार जारी है। जिसके तहत एक रात में तीन कार्रवाई को अंजाम दिया गया। जिसमें अलग अलग जह से कुल 12 किलो डोडा पोस्त और 240 ग्राम अफीम बरामद की गई। इसके साथ तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। तीनों को फिलहाल थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पहला मामला हनुमानगढ़ सदर थाने में सामने आया। जहां एक अधेड़ को 4 किलो डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी का नाम विष्णु दत्त शर्मा बताया जा रहा है। जो पक्का सारण में वार्ड नंबर 10 का रहने वाला है। जिसके खिलाफ पहले भी नशे की तस्करी करने से संबंधित मामला दर्ज है। पूरे मामले की जांच उप निरिक्षक विशु शर्मा कर रहे हैं।

दूसरा मामला संगरिया थाना क्षेत्र में सामने आया। जहां पुलिस ने 240 ग्राम अफीम के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। जिसका नाम गुरजीत सिंह बताया जा रहा है। जो रामगढ़िया के वार्ड नंबर 2 का निवासी है। संगरिया थाना प्रभारी इंद्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। जिसमें कांस्टेबल संजय कुमार और आरिप हुसैन की खास भूमिका रही।

तीसरा मामला भी संगरिया थाने का है। जहां पवन कुमार नाम के व्यक्ति को 8 किलो डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया गया। जो इंद्रपुरा के वार्ड नंबर 7 का रहने वाला है। देर रात पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |