
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मोतीलाल बोरा का निधन, कल ही मनाया था जन्मदिन






खुलासा न्यूज बीकानेर। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मोतीलाल बोरा का सोमवार दोपहर का निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही बीकानेर में भी शोक की लहर दौड़ गई। बोरा मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के अलावा कांग्रेस के राष्टीय महासचिव व लंबे समय राष्टीय कोषाध्यक्ष रह चुके है। गौरलब रहे कि कल ही उन्होंने अपना 92वां जन्म दिन मनाया था। उनके निधन पर भैरुरतन बोहरा,घनश्याम बिस्सा, बालकिशन बोहरा, आनन्द बोहरा, द्वारका प्रसाद, ओमप्रकाश बोहरा आदि ने शोक जताया।
नागौर जिले से गहरा रिश्ता
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा का राजस्थान के नागौर जिले से गहरा रिश्ता है. यहां उनका अक्सर आना जाना लगा रहता था। उनका जन्म 20 दिसम्बर 1928 को नागौर जिले के निम्बी जोधा में हुआ था। वहीं नागौर शहर के पुरोहित परिवान में उनका ससुराल है।
जानकारी के अनुसार वोरा का परिवार मूलत नागौर का ही है. यहां उनका पैत्रक मकान भी बताया जाता है. साथ ही नागौर में ही उनका ससुराल है. उनके ससुराल का मकान यहां हीराबाडी बताया जाता है. यहां सेवानिवृत लेखा अधिकारी मगनराज पुरोहित उनके साले हैं. पुष्करणा समाज के लोगों का कहना है कि करीब ढाई साल पहले वोरा का नागौर आना हुआ था. वे अक्सर पारिवारिक कार्यक्रमों में यहां आतेे रहते हैं. उनकी एक भतीजी की शादी भी नागौर में ही हुई है. गौरतलब है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा का सोमवार को 93 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें रविवार रात को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने को लेकर चर्चा में रहे
गौरतलब है कि जुलाई 2019 में राहुल गांधी के इस्तीफा देने के बाद मोतीलाल वोरा को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने जाने की चर्चा थी। हालांकि उस समय इस पर कोई फैसला नहीं हो सका।
निम्बीजोधा में हुआ था जन्म
कांग्रेस के कददावर नेता मोतीलाल वोरा का जन्म नागौर जिले के ही निम्बी जोधा में 20 दिसम्बर 1928 को हुआ था. उनकी शुरुआती शिक्षा भी यहीं हुई.


