
निकाय नतीजे, अब तक हाथ के साथ:15 पर कांग्रेस का अध्यक्ष, 8 पर भाजपा जीती; 1 पर निर्दलीय विजयी
















जयपुर। प्रदेश के 12 जिलों में 50 निकायों के चुनाव परिणाम सामने आना शुरू हो गए हैं। अब तक 24 निकाय के परिणाम आ चुके हैं। इनमें 15 पर कांग्रेस का प्रत्याशी चेयरमैन चुना गया जबकि 8 पर भाजपा और 1 पर निर्दलीय की जीत हुई है। चेयरमैन चुनने के लिए मतदान सुबह 10 बजे शुरू हुआ। मतदान पूरा होते ही मतगणना शुरू की गई। इन 50 निकायों में करीब 32 जगहों पर निर्दलीय प्रत्याशी तय करेंगे कि पार्टी का अध्यक्ष, सभापति या किसका बोर्ड बनेगा।
इस दौरान भरतपुर के नदबई में 20 साल बाद कांग्रेस का बोर्ड बना है। यहां कांग्रेस की हरवती देवी ने जीत हासिल की। इस जीत में विधायक जोगिंदर अवाना का अहम रोल रहा। जो लगातार कांग्रेस का बोर्ड बनाने के लिए जुटे हुए थे। गौरतलब है कि 13 दिसंबर को 12 जिलों के जारी परिणामों में 1775 में से कांग्रेस को 620, निर्दलीय 595 और बीजेपी को 548, बसपा को सात सीटें मिली थी।
कहां कौन जीता:
नगर पालिका जीते पार्टी
1 टोडाभीम अमृता कांग्रेस
2 इटावा रजनी सोनी भाजपा
3 सादुलशहर कांता खीचड़ भाजपा
4 किशनगढ़बास तारामणि सिंघल भाजपा
5 बिलाड़ा रूपसिंह सीरवी भाजपा
6 कामां गीता खंडेलवाल कांग्रेस
7 केसरीसिंहपुर सुमित अग्रवाल कांग्रेस
8 श्रीकरणपुर काका बंसल कांग्रेस
9 विराटनगर सुमिता सैनी कांग्रेस
10 शाहपुरा बंशीधर सैनी कांग्रेस
11 जोबनेर मंजू देवी कांग्रेस
12 बांदीकुई इन्द्रा बैरवा कांग्रेस
13 पदमपुर रूबी मिगलानी कांग्रेस
14 सवाई माधोपुर विमल महावर कांग्रेस
15 आबूरोड मगनदान भाजपा
16 खैरथल हरीश भाजपा
17 बगरू मालूराम निर्दलीय
18 भुसावर सुनीता प्रकाश जाटव कांग्रेस
19 गजसिंहपुर चमकौर सिंह कांग्रेस
20 राजगढ़ सतीश दुहारिया भाजपा
21 गंगापुर सिटी शिव रतन गुप्ता भाजपा
22 बाड़ी कमलेश जाटव कांग्रेस
23 पीपाड़ समुदेवी सांखला कांग्रेस
24 नगर रामावतार मित्तल कांग्रेस
गौरतलब है कि प्रदेश के 12 जिलों की 50 नगर निकायों (43 नगर पालिका और 7 नगर परिषद) में अध्यक्ष चुने जा रहे हैं। जिसके लिए 2622 मतदान केंद्रों पर कुल 14 लाख 32 हजार 233 मतदाता ने मतदान किया था।
इन जिलों में होगा फैसला
अलवर, बारां, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, जोधपुर, करौली, कोटा, सवाई माधोपुर, सिरोही और श्रीगंगानगर पर अध्यक्ष चुने जा रहे हैं।


