
जिले की इस पंचायत समिति में कांग्रेस का प्रधान बना






खुलासा न्यूज बीकानेर। जिले की श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति में प्रधान का ताज आखिर कांग्रेस के सिर पर बंध गया है। कांग्रेस की सावित्री देवी को प्रधान घोषित कर दिया है। सावित्री देवी ने 1 मत से विजयी हुई है। पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा की पुत्रवधु है। 21 मतों की गिनती के बाद उनके नाम की घोषण कर दी है। कांग्रेस को बहुमत से कम 10 सीट लाने के बाद भी प्रधानी लेने में जादुई तरीके से कामयाब हो गई है। भाजपा सीपीएम निर्दलीय गठबंधन होने के बाद भी कांग्रेस ने प्रधान बना लिया है।


