चार पंचायतो व जिला परिषद में कांग्रेस को स्प्ष्ट बहुमत,एक पंचायत में भाजपा का बनेगा बोर्ड





बीकानेर। जिले की 9 पंचायतों के घोषित परिणामों में चार पंचायतों में कांग्रेस तथा एक पंचायत में भाजपा का बोर्ड बनेगा। वही जिला परिषद में भी कांग्रेस का जिला प्रमुख बनेगा। घोषित परिमाणों में कोलायत,पूगल ओर बज्जू खालसा में कांग्रेस का बोर्ड बनना तय है। कोलायत में कांग्रेस को 16,भाजपा को 3 सीटे मिली। वही दो निर्दलीय विजय घोषित हुए। उधर बज्जू खालसा में 15 वार्ड में 10 कांग्रेस,3 भाजपा और 2 निर्दलीय विजयी हुए। पूगल में 11 कांग्रेस, 3 भाजपा व 1 में निर्दलीय ने जीत दर्ज की। श्रीडूंगरगढ़ में भी कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 10 सीटों पर जीत हासिल की। तो भाजपा के खाते में 6 ओर 4 सीट पर सीपीएम जीती है। 1 पर निर्दलीय विजय रहा। बीकानेर पंचायत समिति में 9 कांग्रेस,9 भाजपा और 3 निर्दलीय जीते। उधर लूनकरनसर में भाजपा को बोर्ड बनने जा रहा है। यहां भाजपा को 12,कांग्रेस को 6 तथा 3 निर्दलीय जीते हैं।
चार पंचायतों में फंसा पेश
चार पंचायत में चाबी निर्दलीयों के हाथ रहेगी। खाजूवाला में 5 निर्दलीय जीतकर आये हैं तो भाजपा – कांग्रेस को भी 5-5 सीटे जीती है। पांचू पंचायत में भी कांगेस-भाजपा 7-7 सीटे ओर 1 निर्दलीय जीता है। तो नोखा में भी कुछ यही हालात हैं। यहां कांग्रेस-भाजपा ने 8-8 वार्ड में ओर 1 में रालोपा ने चुनाव जीता है।
जिला परिषद में कांग्रेस का परचम
जिला परिषद की 29 सीट


