इस साल दिसंबर के सभी सोमवार रहेंगे खास,जाने क्यों

इस साल दिसंबर के सभी सोमवार रहेंगे खास,जाने क्यों

खुलासा न्यूज,बीकानेर। कोरोना संक्रमण भले ही इस साल जबरदस्त परेशान कर रहा हो, लेकिन इस बार दिसंबर काफी खास है। इस महीने चारों सोमवार काफी खास रहेंगे। खासतौर पर धर्म-कर्म के लिहाज से दिसंबर का काफी महत्व होगा। जाते साल के अंतिम महीने में प्रत्येक सोमवार को शुभ योग बन रहे हैं। पहला सोमवार 7 दिसंबर, दूसरा 14, तीसरा 21 और चौथा 28 दिसंबर को आएगा।
7 को काल भैरव अष्टमी
आगामी सोमवार को काल भैरव अष्टमी है। यह पूजा-पाठ और कार्यसिद्धी के लिए अहम माना जाता है। मार्गशीर्ष माह में कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को काल भैरव अष्टमी मनाई जाती है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव ने काल भैरव का अवतार लिया था। इस दिन भैरव मंदिरों में भैरव पाठ के साथ साथ भैरवनाथ को विशेष श्रृंगार किया जाएगा और महाप्रसाद चढ़ाया जाएगा।
14 को सोमवती अमावस्या
14 दिसंबर को सोमवती अमावस्या रहेगी। मार्गशीर्ष महीने में इसका महत्व बढ़ जाता है। इसी दिन शाम को सूर्यग्रहण भी है। यह साल का अंतिम सूर्यग्रहण होगा। भारत में ग्रहण नहीं होने से सूतक मान्य नहीं होगा। सोमवती अमावस्या भी धर्म-कर्म के लिहाज से खासी महत्वपूर्ण है। इस दिन महिलाएं पीपल की 108 परिक्रमाओं के साथ 108 वस्तुओं का प्रसाद भी परिक्रमा के दौरान चढ़ाती है।
21 को सूर्य सायन मकर राशि में
इस दिन ज्योतिष की दुनिया में दुर्लभ नजारा होगा। यह दोबारा 800 साल बाद ही देखने को मिलेगा। इस दिन ग्रहों के दो सदस्य यानि गुरू और शनि सबसे करीब होंगे। इस वक्त दोनों ग्रह मकर राशि में भ्रमण कर रहे हैं। 21 दिसंबर को गुरू और शनि इतने नजदीक होंगे, जिससे दोनों में अंतर करना मुश्किल होगा। सूर्य का सायन भी मकर राशि में होगा। इसके बाद 14 जनवरी को मकर संक्रांति से सूर्य सायन से उत्तरायण होना शुरू होगा।
28 दिसंबर को विशेष श्राद्ध
पित्तरों के निमित्त साल के अंतिम सोमवार को विशेष श्राद्ध होगा। इसे पिशाचमोचन श्राद्ध कहा जाता है। इस दिन पितृों के निमित्त दान करने से पुण्य मिलता है। मान्यता है कि पूर्वजों के पसंद की वस्तु दान करने से उन्हें शांति और मुक्ति मिलती है।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |