
बीकानेर : पत्रकार की पत्नी की मौत, दो आरोपी राउंडअप, जानिए पूरा मामला





खुलासा न्यूज़, बीकानेर संभाग। श्रीगंगानगर के चूनावढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में शराबियों ने मीडियाकर्मी की पत्नी को धक्का दिया जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि शराबी आपस में गाली-गलौच कर रहे थें। गाली-गलौच से आहत होकर जब मीडियाकर्मी की पत्नी शराबियों को रोकने के लिए गयी तो शराबियों ने महिला को धक्का दे दिया। धक्का देने से महिला सड़क पर गिर गयी और अचेत हो गयी। जहां से स्थानीय लोगों के सहयोग से महिला को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर्स ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही चूनावढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनो शराबियों को राउंडअप कर लिया।


✕
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 101500 रेट , 22 कैरट 106500 चांदी 129500 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 101500 रेट , 22 कैरट 106500 चांदी 129500 |