
बीकानेर : 8 माह बाद चलेगी सिकंदराबाद एक्सप्रेस, देखें टाइम टेबल





सिकंदराबाद एक्सप्रेस (secundrabad express) चलेगी 8 दिसम्बर से
रवानगी: बीकानेर से गाड़ी संख्या 02790 प्रत्येक शुक्रवार व रविवार को शाम 18.25 बजे
पहुंच: सिकंदराबाद से गाड़ी संख्या 02789 प्रत्येक गुरुवार व शुक्रवार को दोपहर 13.00 बजे
बीकानेर। सिकंदराबाद एक्सप्रेस (secundrabad express) 8 दिसम्बर से शुरू होगी। गत मार्च 2020 से बंद सिकंदराबाद एक्सप्रेस लाॅक डाउन के दौरान भी नहीं चल सकी। रेलवे की ओर से श्रमिक स्पेशल रेलगाड़ियां चलाई गई लेकिन तब भी सिकंदराबाद के लिए स्पेशल ट्रेन का ऐलान नहीं किया गया, यहां तक दुर्गा पूजा, छठ पूजा, कार्तिक स्नान और दशहरा-दीपावली के लिए 200 से ज्यादा चली रेलगाड़ियों में सिकंदराबाद एक्सप्रेस (secundrabad express) शामिल नहीं थी। अब रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए सिकन्दराबाद -हिसार-स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। गाडी संख्या 02789, सिकन्दराबाद-हिसार सुपरफास्ट द्वि-साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा 8 दिसम्बर 2020 से आगामी आदेशों तक पुनः शुरू की जा रही है। यह गाड़ी प्रत्येक मंगलवार व बुधवार को सिकन्दराबाद से रात 23.35 बजे रवाना होकर तीसरे दिन शाम 18.35 बजे हिसार पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 02790, हिसार- सिकन्दराबाद द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल रेल सेवा 11 दिसम्बर 2020 से चलाई जाएगी। यह गाड़ी प्रत्येक शुक्रवार व रविवार को हिसार से दिन में 12.50 बजे रवाना होकर तीसरे दिन सुबह 08.45 बजे सिकन्दराबाद पहुंचेगी। बीकानेर से गाड़ी संख्या 02790 प्रत्येक शुक्रवार व रविवार को शाम 18.25 बजे सिकंदराबाद के लिए रवाना होगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 02789 सिकंदराबाद से रवाना होने के बाद प्रत्येक गुरुवार व शुक्रवार को दोपहर 13.00 बजे बीकानेर पहुंचेगी।
समय-सारणी निम्नानुसार रहेगीः-
02789, सिकन्दराबाद-हिसार स्टेशन 02790, हिसार- सिकन्दराबाद
आगमन प्रस्थान आगमन प्रस्थान
— 23.35 सिकन्दराबाद 08.45 —
01.33 01.35 काजीपेट 05.40 05.42
03.39 03.40 सिरपुर कागजनगर 03.00 03.01
05.30 05.35 वल्लारशाह 02.10 02.15
05.53 05.55 चन्द्रपुर 01.18 01.20
07.53 07.55 वर्धा 23.00 23.02
09.40 09.45 बडनेरा 21.45 21.50
10.40 10.45 अकोला 20.20 20.25
11.03 11.05 शेगांव 19.43 19.45
11.58 12.00 मलकापुर 19.03 19.05
13.00 13.05 भुसावल 18.10 18.15
13.40 13.45 जलगांव 17.40 17.45
14.51 14.53 अमलनेर 16.26 16.28
15.52 15.54 दोंडाईचा 15.22 15.24
16.30 16.35 नंदूरबार 14.35 14.40
19.35 19.40 सूरत 11.58 12.03
21.10 21.15 वडोदरा 10.00 10.05
23.55 00.15 अहदाबाद 07.55 08.15
01.20 01.22 महेसाना 06.18 06.20
02.48 02.50 पालनपुर 05.28 05.30
03.35 03.45 आबूरोड 04.25 04.35
06.08 06.13 मारवाड 02.10 02.12
06.36 06.41 पाली मारवाड 01.00 01.05
07.55 08.10 जोधपुर 23.40 23.55
09.40 09.45 मेडता रोड 21.02 21.07
10.40 10.45 नागौर 20.07 20.12
11.36 11.38 नोखा 19.30 19.32
13.00 13.25 बीकानेर 17.55 18.25
14.16 14.18 श्रीडूंगरगढ 16.20 16.22
15.30 15.33 रतनगढ 15.30 15.35
16.15 16.18 चूरू 14.35 14.45
17.02 17.05 सादुलपुर 13.45 13.50
18.35 — हिसार — 12.50
कोच: सैकण्ड एसी, थर्ड एसी, द्वितीय शयनयान, द्वितीय कुर्सीयान एवं पॉवर कार ।


