
प्रदेश महिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषणा जल्द, मंजूरी के लिए दिल्ली भेजी सूची





जयपुर। पिछले तीन माह से रिक्त चल रही प्रदेश महिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी की घोषणा शीघ्र की जा सकती है। प्रदेश महिला की अध्यक्ष रेहाना रियाज ने महिला कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी और जिलाध्यक्षों की सूची मंजूरी के लिए महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव के पास भेजी है।राष्ट्रीय अध्यक्ष की मंजूरी मिलती ही प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी की घोषणा कर दी जाएगी। बताया जाता है कि कार्यकारिणी में आधा दर्जन उपाध्यक्ष, और डेढ़ दर्जन प्रदेश महामंत्री के नाम हैं, इसके अलावा दो दर्जन प्रदेश सचिव और 39 जिलाध्यक्षों के भी नाम हैं।विश्वस्त सूत्रों की माने तो जयपुर शहर में इस बार महिला कांग्रेस से दो जिलाध्यक्ष बनाए जा सकते हैं, जयपुर हैरिटेज नगर निगम क्षेत्र और जयपुर ग्रेटर नगर निगम क्षेत्र के लिए अलग-अलग शहर अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा है।
गौरतलब है कि पूर्व पीसीसी चीफ सचिन पायलट कैंप के प्रकरण के बाद प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी के साथ-साथ अग्रिम संगठनों और प्रकोष्ठों की कार्यकारिणी को भी भंग कर दिया गया था। जिसके बाद प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष रेहाना रियाज ने नई कार्यकारिणी गठन की कवायद शुरू कर दी थी।

