संविधान की प्रस्तावना-कर्तव्यों की अनुपालना की सीख,मास्क भी वितरित

संविधान की प्रस्तावना-कर्तव्यों की अनुपालना की सीख,मास्क भी वितरित

खुलासा न्यूज,बीकानेर। संविधान दिवस पर शहर में आज अनेक आयोजन हुए। जिसमें संविधान की प्रस्तावना-कर्तव्यों की अनुपालना की शपथ दिलाई गई तो कुछ जगह मास्क वितरित कर कोरोना से बचने का संकल्प भी दिलाया गया। जिला एवम् सेशन न्यायाधीश मदनलाल भाटी के निर्देशन में न्यायालय के सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में संविधान अंगीकृत दिवस मनाया गया। जिसमें न्यायालय के सभी न्यायिक अधिकारीगण व प्रशिक्षु न्यायिक अधिकारीगण द्वारा भाग लिया गया। न्यायाधीश मदनलाल भाटी के द्वारा भारत के संविधान की प्रस्तावना व भारत के संविधान में उल्लेखित मूल कर्तव्यों का पाठन किया गया। साथ ही उपस्थित न्यायिक अधिकारीगण को भारत के संविधान में उल्लेखित कर्तव्यों का पालन करने की शपथ भी दिलवायी गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव पवन कुमार अग्रवाल द्वारा न्यायालय के समस्त कर्मचारीगण को ऑनलाईन वैबेक्स के माध्यम से संविधान में उल्लेखित कर्तव्यों का पालन करने की शपथ भी दिलवायी गई।
रामपुरिया लॉ कॉलेज में भी शपथ
रामपुरिया लॉ महाविद्यालय में संविधान दिवस पर राज्य सरकार के निर्देशाानुसार महाविद्यालय के प्राचार्य सहित सभी व्याख्याताओं तथा कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया।महावि़द्यालय के प्राचार्य डॉ. अनन्त जोशी ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार संविधान दिवस के अवसर पर समस्त कर्मचारियों द्वारा संविधान की प्रस्तावना को अंगीकृत करने तथा प्रस्तावना के मूल्यों को जीवनचर्या का हिस्सा बनाए जाने की राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया तथा उसको शपथ रूप में अंगीकार करने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के व्याख्याता डॉ रीतेश व्यास,डॉ. बालमुकुन्द व्यास डॉ. शराफत अली,सुरेश कुमार भाटिया, डॉ. राकेश धवन, डॉ. प्रीति कोचर तथा अशैक्षणिक वर्ग के समस्त कर्मचारी मौजूद थे।
मेघवाल समाज सम्मान समारोह
मेघवाल समाज सम्मान समारोह समिति संविधान दिवस पर जूनागढ़ के सामने पब्लिक पार्क मुख्य गेट पर मास्क वितरण एवं दो गज दूरी मास्क जरूरी का संदेश देते हुए संविधान दिवस मनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस मास्क वितरण कार्यक्रम में रवि शेखर जी मेघवाल समिति अध्यक्ष चुन्नी लाल हटीला,डॉ सुशील मोयल अशोक जनागल, भंवर तंवर ,शिव खुराव,सुरेंद्र कुमार,बाबू लाल,डॉ मल्लू राम,नारायण राम चौहान,नाथू राम हटिला, बदरीनारायण आदि ने शिरकत की। कार्यक्रम में श्रीमती सुशीला मेघवाल अति कलेक्टर ने मास्क वितरण कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 101700 रेट , 22 कैरट 106700 चांदी 132400 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 101700 रेट , 22 कैरट 106700 चांदी 132400 |