![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2020/11/CMHO-437.jpg)
डॉ. परमेन्द्र सिरोही के अधीक्षक बनने के बाद सुधरी कोविड हॉस्पिटल की व्यवस्थाएं, भाजपा नेता ने सराहा
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2023/02/drgifad.gif)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-20-at-8.51.17-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-16-at-11.31.10-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-04-04-at-12.06.31-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-06-12-at-12.05.55-AM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2022/08/d186fc64-d41f-4ece-8c59-2b3589462913.jpg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-08-at-2.50.27-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-06-08-at-3.45.05-PM.jpeg)
– अच्छी हैं कोविड हॉस्पिटल की व्यवस्थाएं’
– नियमित राउंड लेते हैं डॉक्टर, गुणवत्तापूर्ण है भोजन, सफाई व्यवस्था को भी सराहा’
खुलासा न्यूज, बीकानेर। डॉ. परमेन्द्र सिरोही के अधीक्षक बनने के बाद पीबीएम की तस्वीर बदलने लगी है। कोविड हॉस्पीटल् की व्यवस्थाएं सुधर गई है। स्थिति यह किअब नियमित रूप से सीनियर डॉक्टर राउंड लेते है और गुणवत्ताूपर्ण भोजन मरीजों को दिया जा रहा है। साथ ही सफाई व्यवस्था भी रखी जा रही है। इन व्यवस्थाओं को लेकर अब भाजपा नेता भी सराहने लगे है। बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य ने कोविड अस्पताल की साफ-सफाई, भोजन सहित समस्त व्यवस्थाओं की सराहना की है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया है कि कोरोना से संबंधित किसी प्रकार का लक्षण पाए जाने की स्थिति में तत्काल चिकित्सकों से संपर्क करें तथा आवश्यकता होने पर कोविड अस्पताल में भर्ती होने से नहीं घबराएं। वहां पूरा इलाज मिलेगा। उन्होंने कहा कि वह तथा उनके परिवार के तीन सदस्य वहां भर्ती होकर आए हैं। उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। डॉ. आचार्य ने बताया कि उनके परिवार के सात सदस्य गत दिनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद वह स्वयं एवं उनके दो पुत्र कोविड अस्पताल में भर्ती हुए। उनका छोटा पुत्र 1 नवंबर तथा बड़ा पुत्र 5 नवंबर को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट हुए। दोनों पांच-पांच दिन कोविड हॉस्पिटल में भर्ती रहे। डॉ. आचार्य 7 नवंबर को कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद 10 नवंबर को कोविड हॉस्पिटल के प्रथम तल पर भर्ती हुए तथा वह भी पांच दिन वहीं रहे। उन्होंने बताया कि इस दौरान वरिष्ठ चिकित्सकों ने प्रतिदिन बराबर राउंड लिया। रेजिडेंट डॉक्टर भी नियमित रूप से आते रहे। उन्होंने कोविड हॉस्पिटल की साफ-सफाई की सराहना भी की तथा बताया कि उन्होंने पांच दिनों तक कोविड हॉस्पिटल का भोजन ही लिया। कभी भी घर से भोजन नहीं मंगावाया। इसके साथ ही डॉ. आचार्य ने आमजन का आह्वान किया है कि किसी भी व्यक्ति में यदि कोरोना से संबंधित कोई भी लक्षण पाए जाएं तो इसे छुपाए नहीं तथा तुरंत जांच करवाएं। जांच के दौरान यदि कोई पॉजिटिव आता है और किसी प्रकार की परेशानी हो, तो बिना हिचकिचाहट कोविड हॉस्पिटल में भर्ती हो जाएं। वहां किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-06-08-at-2.36.48-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20240415-WA0026.jpg)
![](http://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2021/04/whatsapp-icon.png)