Gold Silver

भाजपा ने की चुनाव प्रभारियों की घोषणा, बीकानेर के कई नेताओं के नाम, पढि़ए पूरी खबर

खुलासा न्यूज़, बीकानेर। भाजपा ने निकाय चुनाव के मद्देनजर 50 नगर पालिका व नगर परिषद के चुनाव प्रभारियों की घोषणा की हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा. सतीश पुनिया के निर्देशानुसार प्रभारी नियुक्त किए गए है। इन प्रभारियों में बीकानेर के कई नेताओं को भी जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा महामंत्री मोहन सुराणा को रायसिंहनगर पालिका का प्रभारी, शहर भाजपा उपाध्यक्ष भगवान सिंह मेड़तिया को केशरीसिंहपुर नगर पालिका का प्रभारी , नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका को करणपुर नगर पालिका की जिम्मेदारी दी है। वहीं नगर निगम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रहे मोहन पूनियां को विजयनगर नगर पालिका का प्रभारी , नगर निगम बीकानेर की महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित के ससुर गुमान सिंह राजपुरोहित को सादुलशहर नगर पालिका का प्रभारी , युवा मोर्च के पूर्व जिला अध्यक्ष भूपेन्द्र शर्मा को पदमपुर नगर पालिका का प्रभार दिया गया हैं।

Join Whatsapp 26