बीकानेर- दो लड़कियों को कैम्पर में डाल ले गए सूनसान जगह, किसी को बताने पर दी मारने की धमकी

बीकानेर- दो लड़कियों को कैम्पर में डाल ले गए सूनसान जगह, किसी को बताने पर दी मारने की धमकी

– नाल थाने में मुकदमा दर्ज
खुलासा न्यूज़, बीकानेर। दो नाबालिग लड़कियों को एक युवकर कैम्पर में डाल कर सूनसान जगह ले गया और उसके साथ छेड़छाड़ की। आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इस संबंध में पीडि़ता के परिजनों ने नाल थाने में आरोपित के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार रविन्द्र पुत्र बजरंगलाल ब्राह्मण जो अपनी कैम्पर गाड़ी में दो नाबालिग लड़कियों को जबरन गाड़ी में डालकर सूनसान जगह पर ले गया। यहां पर उसके साथ छेड़छाड़ की और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इस रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपित रविन्द्र के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की जांच खुद थानाधिकारी कर रहे है।

Join Whatsapp 26