
बीकानेर : छोटी दीपावली पर पुलिस की कार्यवाही, चार को दबोचा, हजारों रूपए जब्त




खुलासा न्यूज़, बीकानेर। लूनकरणसर पुलिस ने दीपावली त्योहार पर जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए चार जुआरियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही हजारों रूपए भी जब्त किए है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने राहुल खान, आरिफ खान, रमजान खान, महावी को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया। साथ ही इनके कब्जे से 3530 रूपए भी बरामद किए है।




