[t4b-ticker]

शुरुआती रुझानों में बड़ा उलटफेर

पटना. बिहार विधानसभा की 243 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के लिए मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में  पहले जहां महागठबंधन ने पूर्ण बहुमत के आंकड़े को छू लिया था। वहीं अब एनडीए गठबंधन उसे कड़ी टक्कर दे रहा है। ताजा आंकड़ों के अनुसार एनडीए 125 तो महागठबंधन 109 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। रुझानों में लोजपा छह सीटों पर तो अन्य पार्टी दो सीटों पर आगे चल रही है। राजद के टिकट पर शिवहर से पहली बार चुनाव लड़ रहे चेतन आनंद और कांग्रेस के टिकट पर बांकीपुर से चुनाव लड़ने वाले लव सिन्हा आगे चल रहे हैं। जबकि लंदन से पढ़ाई करके लौटीं पुष्पम प्रिया पीछे चल रही हैं।

Join Whatsapp