
मंत्री पुत्र के सामने विधायक की पत्नि देगी टक्कर,जिले की राजनीति में बड़ी हलचल







खुलासा न्यूज,बीकानेर। राजनीति में परिवारवाद को बढ़ावा देने के दावों को नकारने वाली भाजपा-कांग्रेस ने बीकानेर पंचायत चुनावों में भी इस परम्परा को कायम रखते हुए परिवारवाद की जड़ों को फिर से मजबूत किया है। इस रेस में मंत्री व विधायक आगे रहे। जिन्होने पंचायत चुनावों में आम कार्यकर्ता के बजाय अपने ही परिवार के लोगों को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी बनाया है। जानकारी मिली है कि जिला परिषद बीकानेर में केन्द्रीय मंत्री के पुत्र को विधायक की पत्नि आशा देवी टक्कर देगी। जो बीकानेर की राजनीति में बड़ी हलचल देखने को मिलेगी। पता चला है कि जिला परिषद के वार्ड 23 से जहां भाजपा ने केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के पुत्र रविशेखर मेघवाल को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने क्षेत्रिय विधायक गोविन्दराम मेघवाल की पत्नि पर अपना भरोसा जताया है। ऐसे में केन्द्रीय मंत्री व विधायक की प्रतिष्ठा पर दावं पर लग गई है। इधर कांग्रेस ने विधायक के पुत्र गौरव चौहान व पुत्री सरिता चौहान को भी टिकट दिया है। खाजूवाला प्रधान रही सरिता को जिला परिषद के वार्ड 24 से कांग्रेस का प्रत्याशी घोषित किया गया है। गौरव चौहान पूगल पंचायत समिति के वार्ड 15 से कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे।
क्या गोविन्दराम पर फिर क्षेत्र की जनता जताई की भरोसा
बीकानेर में सबसे ज्यादा मतों से चुनाव जीतने वाले गोविन्दराम मेघवाल पर कांग्रेस ने एक बार फिर भरोसा जताते हुए भाजपा को चुनौती दी है। अब देखने वाली बात यह होगी कि खाजूवाला व पूगल क्षेत्र में क्या एक बार फिर कांग्रेस के लिये संजीवनी बनकर उभरेंगे। वहीं केन्द्रीय मंत्री के लिये भी यह चुनाव प्रतिष्ठा से कम नहीं है। जहां उन्हें अपने पुत्र को जीताने की बड़ी चुनौती होगी। वहीं दूसरी ओर जिला प्रमुख व अनेक पंचायतों में भी भाजपा का बोर्ड बनाना होगा। राजनीतिक सूत्र बताते है कि अधिकांश टिकटों में केन्द्रीय मंत्री की पंचायती भी उनके विरोधियों को अखर रही है।
कांग्रेस के चार नेताओं के लिये चैलेंज का चुनाव
जहां भाजपा केन्द्रीय मंत्री के भरोसे पंचायत चुनाव की नैया पार करवाने में लगी है। वहीं कांग्रेस के चार वरिष्ठ के लिये यह चुनाव अपने आप में चैलेंज का चुनाव है। मंत्री भंवरसिंह भाटी, पूर्व प्रतिपक्ष नेता रामेश्वर डूडी,पूर्व मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल,पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा तथा खाजूवाला विधायक गोविन्दराम की राजनीतिक दशा दिशा तय करने वाला चुनाव भी है।
खाजूवाला पंचायत समिति में कांग्रेस के द्वारा सभी १५ सीटों के लिए उम्मीदवारों की की घोषणा
१. वीलाम/नाजू खां
२. रेश्मा/पतराम
३. भंवरलाल/ मनफूलराम
४. पदमाराम चौहान/ चुन्नाराम
५. भोमराज/ इमीलाल
६. फुलीदेवी/ कैलाश
७. हरिराम/ तोलाराम
८. जाफर अली/ मोहम्मद यार
९. शान्ति/ इकबाल सिंह
१०. रहिला/ अब्दुल सत्तार
११. रामकुमार तेतरवाल/ शंकरलाल
१२. हिना/ हनीफ खां
१३. बिरमा/ सोहनलाल
१४. छगनलाल/ भूलाराम
१५. रचनादेवी/ महावीर प्रसाद


