Gold Silver

पत्नी घर से गायब होने पर पति ने किया आत्मदाह का प्रयास,80 प्रतिशत तक झुलसा युवक

पत्नी घर से गायब होने पर पति ने किया आत्मदाह का प्रयास,80 प्रतिशत तक झुलसा युवक

श्रीगंगानगर। शहर के वार्ड नंबर 3 में एक व्यक्ति ने खुद पर पेट्रोल डालकर खुदकुशी का प्रयास किया। आगजनी में गंभीर रूप से झुलसे वार्ड नंबर 3 निवासी सुभाष धानक धानक (35) पुत्र कृष्णलाल धानक जिला अस्पताल श्रीगंगानगर में उपचाराधीन है। आगजनी में वह 80 प्रतिशत तक झुलस गया। उसे एंबुलेंस से राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुभाष की पत्नी कुछ दिनों से घर से गायब है। इस कारण सुभाष मानसिक रूप से परेशान था। इसी कारण शनिवार अपराह्न 3 बजे उसने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। इस पर उसके एक रिश्तेदार ने कंबल डालकर आग बुझाई। इसके बाद मौके पर पहुंचे पूर्व पार्षद राजकुमार ने एंबुलेंस व पुलिस को सूचना दी।

इस पर एंबुलेंस ने सुभाष धानक काे स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद श्रीगंगानगर के लिए रेफर कर दिया। थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर घायल से बयान लेने के प्रयास किए। परंतु हालत गंभीर हाेने के कारण बयान दर्ज नहीं हाे पाए। पुलिस थाना के एसआई मोटाराम काे ब्यान लेने के लिए जिला अस्पताल श्रीगंगानगर भेजा गया है। सुभाष दाे बच्चाें का पिता है। उसकी पत्नी करीब दस दिन से गायब बताई गई है।

Join Whatsapp 26