ऑडी दौड़ा रही लड़कियों ने युवक को टक्कर मारी, 30 फीट उछलकर मकान की छत पर गिरने से मौत

ऑडी दौड़ा रही लड़कियों ने युवक को टक्कर मारी, 30 फीट उछलकर मकान की छत पर गिरने से मौत

ऑडी दौड़ा रही लड़कियों ने युवक को टक्कर मारी, 30 फीट उछलकर मकान की छत पर गिरने से मौत

जयपुर। शहर में आज सुबह सूनी सड़क पर तेज रफ्तार में ऑडी कार दौड़ा रही दो लड़कियों ने कहर बरपाया। रफ्तार में बेकाबू हुई कार ने रोड पर एक युवक को टक्कर मारी। इससे युवक पुलिया से करीब 30 फीट हवा में उछलकर पास बने एक मकान की छत पर जा गिरा। उसका एक पैर के चिथड़े उड़ गए और पैर कटकर अलग हो गया। दूसरी तरफ, बेकाबू कार पुलिया पर ही लगे एक खंबे से जा टकराई। कार की टक्कर से पुलिया पर लगा बिजली का पोल टूटकर उखड़ गया और पुलिया के नीचे अजमेर रोड पर जा गिरा। गनीमत रही कि कोई वाहन या राहगीर नहीं गुजर रहा था। अन्यथा उसकी भी जान जा सकती थी। जबकि एयर बैग खुलने से कार में सवार दोनों लड़कियां बच गई। कार जाम होने से वे बाहर आईं। इसके बाद परिजनों को फोन कर सूचना दी।

कांस्टेबल भर्ती परीक्षा देने जा रहा था, एलीवेटेड रोड पर करीब 30 फीट उछलकर छत पर गिरा
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे का शिकार हुआ युवक का नाम व पता मालूम नहीं हो सका है। इतनी जानकारी सामने आई है कि वह अपने साथी के साथ शुक्रवार सुबह 9 बजे शुरु होने वाले पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल होने आया था। वह मिशन कम्पाउंड की तरफ से अजमेर रोड की तरफ जाने के लिए एलीवेटेड रोड से गुजर रहा था।

तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार ऑडी कार ने युवक को टक्कर मारी। इससे युवक हवा में करीब 30 फीट उछला और एलीवेटेड रोड पुलिया के समीप बने एक मकान की छत पर जा गिरा। उसका पैर कटकर अलग हो गया। उसका सिर भी फट गया। इससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तब कार की स्पीड करीब 100 के ऊपर थी।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 101700 रेट , 22 कैरट 106700 चांदी 130800 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 101700 रेट , 22 कैरट 106700 चांदी 130800 |