
जुगल राठी के कार पर फायरिंग की वारदात का आज हो सकता है खुलासा





खुलासा न्यूज,बीकानेर। शहर के नयाशहर थाना इलाके में एक पखवाड़े के करीब बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी की कार पर फायरिंग के मामले में पुलिस को सफलता हाथ लगने की सूचना है। बताया जा रहा है कि कार पर फायरिंग करने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। जिसका आज शाम या कल पुलिस खुलासा कर सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राठी की कार पर फायरिंग करने वाला शहर का नामी अपराधी बताया जा रहा है। जिसके खिलाफ शहर के अलग अलग थानों में अनेक मामले दर्ज है। जिसे पुलिस ने संभाग के चूरू जिले से पकड़े जाने की खबर आ रही है।


✕
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 101700 रेट , 22 कैरट 106700 चांदी 130800 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 101700 रेट , 22 कैरट 106700 चांदी 130800 |