
मास्क पहनने पर कानून बनाने वाला देश का पहला राज्य बनेगा राजस्थान





जयपुर। प्रदेश में कोरोना महामारी को देखते हुए मास्क ही वैक्सीन के उद्देश्य से राज्य सरकार मास्क पहनने की अनिवार्यता को लेकर आज कानून बनाने जा रही है। सरकार ने मास्क पर कानून बनाने के के लिए शनिवार को ही विधानसभा में राजस्थान महामारी संशोधन विधेयक 2020 पेश किया था।
जिस पर आज विधानसभा में चर्चा के बाद इसके पारित होते ही ये कानून बन जाएगा और इसके तहत अब सभी मास्क पहनना अनिवार्य है और कोई इसका उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी सजा का प्रावधान रखा गया है।
मास्क पर कानून बनने के साथ ही राजस्थान देश का पहला ऐसा राज्य बन जाएगा। इसे लेकर आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी अपने ट्विटर एकाउंट पर इसकी जानकारी दी है। मुख्यमंत्री ने लिखा कि मास्क को लेकर कानून बनाने वाला देश भर में राजस्थान पहला राज्य होगा।
कोरोना से बचाव के लिए मास्क ही वैक्सीन है और यही बचाव करेगा। प्रदेश में चल रहे कोरोना के विरुद्ध जन आंदोलन के साथ ही सरकार आज कानून बनाकर मास्क को अनिवार्य करने जा रही है।

