
ब्रेकिंग: सादुलगंज में लड़की के साथ छेड़छाड़, युवक पर किया जानलेवा हमला, मौके पर पहुंची पुलिस



खुलासा न्यूज़, बीकानेर। सदर पुलिस थाना क्षेत्र में अभी-अभी एक लड़की के साथ छेड़छाड़ करने वाले युवक को बुरी तरह पीटा गया गया है। मौके पर भीड़ जमा हो रखी है। घटना की इत्तला मिलते ही सदर थाने के हैडकांस्टेबल मनोहरसिंह मय टीम पहुंचे है। मिली जानकारी के अनुसार सादुलगंज में स्थित चारण हॉस्टल के पास लड़की के साथ छेड़छाड़ करने पर कुछ व्यक्तियों ने एक युवकपर जानलेवा हमला बोल दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पीबीएम अस्पताल भिजवाया गया है।




