बीकानेर : मंत्री भाटी के साथी सहित दो की हत्या, चार गंभीर, सरपंच विजय रैली में हुई घटना

बीकानेर : मंत्री भाटी के साथी सहित दो की हत्या, चार गंभीर, सरपंच विजय रैली में हुई घटना

खुलासा न्यूज़, बीकानेर। कोलायत विधायक व उच्च शिक्ष मंत्री भंवर सिंह भाटी गु्रप के व्यक्ति सहित दो व्यक्तियों की हत्या होने की खबर सामने आई है। मृतकों के नाम लिछ्छूदान चारण व मगदान चारण बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि लिच्छूदान मंत्री भंवर सिंह भाटी का नजदीकी है व उनके साथ ही रहा करता था।
इसके अतिरिक्त इसी ग्रुप के चार व्यक्ति गंभीर घायल हुए हैं। घायलों को पीबीएम में भर्ती करवाया गया है, मौके पर मंत्री भाटी मौजूद बताए जा रहे हैं।
मामला बीकानेर जिले का नहीं बल्कि जोधपुर जिले के चाखू थाना क्षेत्र के ढ़ांढऱवाला का है। चाखू कोलायत की सीमा के पार पड़ता है। बताया जा रहा है कि सरपंच की विजय रैली के दौरान यह घटना हुई है। मृतक सरपंच के साथ थे। हालांकि दूसरी तरफ दो मसला दो नेताओं से जुड़े माइंस विवाद का भी बताया जा रहा है।
खुलासा न्यूज़ ने चाखू थाने के थानाधिकारी राजेश कुमार से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों रंजिश चल रही थी। इस रंजिश के चलते दो व्यक्तियों की हत्या कर दी गई। इस घटना को लेकर जांच-पड़ताल जारी है। घायलों को पीबीएम अस्पताल भिजवाया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पीबीएम में मंत्री भाटी के कार्यकर्ता पहुंचने शुरू हो गए हैं।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |