
मौसम अपडेट: नवंबर के पहले सप्ताह में बदल जाएगा मौसम का मिजाज, पढ़ें पूरी खबर





जयपुर। अक्टूबर का माह विदाई की ओर है। इसके बावजूद दोपहर के मौसम में तापमान में बढ़ोतरी का दौर जारी है। सुबह और शाम सर्द हवाओं का दौर जारी है तो वहीं दिन में तेज धूप और गर्मी से आमजन परेशान हैं।मौसम विभाग जयपुर केंद्र के मुताबिक नवंबर के पहले सप्ताह में अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। इसके साथ प्रदेशभर के मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल जाएगा। हाल ही बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात अब थम चुका है। नवंबर के पहले सप्ताह से रात के तापमान में चार से पांच डिग्री की गिरावट होना शुरू हा़े जाएगी। अभी पूर्वी हवाएं चलने से लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।


✕
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 101700 रेट , 22 कैरट 106700 चांदी 130800 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 101700 रेट , 22 कैरट 106700 चांदी 130800 |