
पीबीएम के कंपाउंडर की पत्नी रात 12 बजे हुई गायब, 7 महीने पहले हुई थी शादी





खुलासा न्यूज़, बीकानेर। पीबीएम अस्पताल में कार्यरत कंपाउंडर की पत्नी शुक्रवार रात्रि से लापता है। लापता होने से कंपाउंडर ने सदर पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। सदर पुलिस थाने से मिली जानकारी के अनुसार पीबीएम के कंपाउंडर सतीश कुमार पिता भगवान सहाय उम्र 30 ने दी रिपोर्ट में बताया कि शुक्रवार रात्रि 12 बजे से 2 बजे के बीच उसकी पत्नी कंचन बाला जो घर से लापता है। काफी खोजबीन की फिर भी कहीं नहीं मिली। रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी 28 फरवरी 2020 को हिसार में शादी हुई थी। पुलिस ने गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है।


✕
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 101700 रेट , 22 कैरट 106700 चांदी 130800 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 101700 रेट , 22 कैरट 106700 चांदी 130800 |