
फर्जी फर्म बनाकर अवैध तरीके से कर दिया भुगतान





खुलासा न्यूज,बीकानेर। फर्जी कन्स्ट्रेक्शन फर्म बनाकर अवैध तरीके से भुगतान करने का मामला श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस में जरिये इस्तगासा दर्ज हुआ है। जिसमें इस फर्म के जरिये दो अलग अलग बिलों का अवैध तरीके से भुगतान भी नगरपालिका श्रीडूंगरगढ़ से उठा लिया। इस सारे घोटाले में नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी भवानी व्यास के शामिल होने की बात सामने आई है। एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि अधिशाषी अधिकारी ने अमित पारीक के साथ सांठगांठ कर दो अलग अलग फर्म को बिलों का अवैध तरीके से भुगतान कर दिया। जिसमें एक फर्म बी आर कन्स्ट्रेक्शन कंपनी को 2 6.4.2019 को जरिये आरअीजीएस से 10,29,108 रूपये का भुगतान किया गया। वहीं दूसरा बिल 12,37,358 रूपये का गणपति कन्स्ट्रेक्शन के खाते में 26.7.2019 को किया गया। यह भुगतान पाईप ड्रेनेज चैम्बर वर्क रामकुमार के घर से महेश भवन तक तथा शहीद हेमू कॉलोनी पार्क मरम्मत कार्य के एवज में किया गया। बताया जा रहा है कि पीयूष पारीक की इस फर्म में तीन पाटर्नर थे। जिसमें से बैंक से लेनदेन करने के लिये पीयूष पारीक व अमित पारीक संयुक्त रूप से हस्ताक्षर के लिये अधिकृत किया हुआ था। लेकिन अमित पारीक द्वारा जालसाजी किये जाने की पुष्टि होने के बाद उन्हें बी आर कन्स्टे्रेक्शन से रिटायर्ड किया गया।
अमित के खिलाफ बिसाऊ में मामला दर्ज
आपको बता दे कि अमित पारीक पर बिसाऊ झून्झूनु में भी जालसाजी का मुकदमा दर्ज है। जिसके कारण उसे बी आर कन्स्टे्रेक्शन से रिटायर्ड किया गया।
शिकायत के बाद भी मामला दर्ज नहीं
बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता पीयूष पारीक ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना श्रीडूंगरगढ़ में परिवाद भी पेश किया। लेकिन कोई मामला दर्ज नहीं होने पर शिकायतकर्ता ने पुलिस अधीक्षक को जरिये डाक 14 अक्टुबर 20 को एक प्रार्थना पत्र भेजा। जिसके बाद धारा 420,406,468,472,120 बी के तहत मामला दर्ज कर जांच उनि लालबहादुर को सौंपी गई है।


